जिंदगी का मेरे ये फसाना रहा's image
467K

जिंदगी का मेरे ये फसाना रहा

जिंदगी का मेरे ये फसाना रहा
अपनों में भी मैं बेगाना रहा

तिनका-तिनका जुटा के बना आशियाना
बड़े अरमानों से था बुना ताना-बाना
मेरी खुशियों को किसकी नजर लग गई
एक चिंगारी घर पर मेरे गिर गई
आंधियों को उसी पल में आना रहा

जिंदगी का मेरे ये फसाना रहा
अपनों में भी मैं बेगाना रहा

मैं दीवाना था वो थी दीवानी मेरी
प्यार की खूबसूरत थी कहानी मेरी
मेरी जान मुझसे जुदा हो गई
खा कर कसमे वफा की बेवफा हो गई
प्यार में भी यही दिन दिखाना रहा

जिंदगी का मेरे ये फसाना रहा
अपनों में भी मैं बेगाना रहा
Read More! Earn More! Learn More!