एक नजर प्यार से मुझको देखो जरा
सारे मौसम की रंगत बदल जाएगी
जो बारिश की बूंदे कली पर गिरी
सुमन बन चमन में वो खिल जाएगी
प्यार का सिलसिला कब दिलों में चला
कलियों को इसका पता ही नहीं
सारे गुलशन को तूने सजा दे दिया
मधुकर की कोई खता ही नहीं
मनोज मिश्र

