ये दिल भी कितना पागल है
जाने कब किस पर आ जाए
मर्यादा भी तो कुछ होती है
इस दिल को कैसे समझाएं
वह प्यारा मुझको लगता है
पर दिल अब और किसी का है
फिर भी छुप कर दिल में बैठा है
कहीं प्यार तो नाम नहीं इसी का है
दिल का हाल बताऊं कैसे
मेरी भी कुछ मजबूरी है
हर प्यारी चीज मिले सबको
जीवन में ऐसा नहीं जरूरी है

