चलना ही जिंदगी है चलना तुझे पड़ेगा
मंजिलो पे है पहुंचना उठना तुझे पड़ेगा
ये जिंदगी तो है बस एक दिन का मेला
अपनों से एक दिन बिछड़ना तुझे पड़ेगा
मुश्किलों से भरी है ये जिंदगी की राहे
है काँटे हर कदम पे बचना तुझे पड़ेगा
समझता है जिसको अपना है नहीं वो तेरा
एक दिन तो खाक बनकर उड़ना तुझे पड़ेगा
दरिया भी बन के तुम कब तक यहाँ रुकोगे
सागर से एक दिन तो मिलना तुझे पड़ेगा

