इन लम्हों को सौगात ना समझ
वक्त अपना हिसाब लिये बैठा है
कभी खुशियों का कभी ख्वाबों का
कठिन सही मगर जिंदगी ही हसीन सौदा है।।
इन रास्तों को तकदीर ना समझ
सफर कितने बिछडे लिये बैठा है
कभी उम्मीदों का कभी ख्वाइशों का
कठिन सही मगर मंजिल ही हसीन सौदा है।।
इन वादों को हकीकत न समझ
यकीं कितने झूठ लिये बैठा है
कभी दर्दों का कभी अश्कों का
कठिन सही मगर मोहब्बत ही हसीन सौदा है।।
-मन..


