बाबा का कंधा
बाबा की मस्ती
अब तो चला
बस्ती बस्ती
आँगन में लोटा
पोछा मैं पोटा
अब सोया सोया
बक्से पे मैं
नींदी रानी
बड़ी सयानी
खटर खटर
पटर पटर
नगर छूटा
शहर छूटा
मस्ती छूटी
सपने टूटे
यार छूटे
छूटी मस्ती
छूटा कंधा
बक्से का ताला
बाबा का सीना
नगर नगर
डगर डगर
नींदी रानी
सपना दे दो
बक्से को अब
छूटने ना दो
बक्से का कंधा
उड़ता परिंदा
नींदी रानी
बड़ी सयानी


