तुमको मैं बतलाऊँ कैसे,
गिनती मैं करवाऊँ कैसे,
अरस बरस में कितने टूटे,
कितने सम्भले कितने बिखरे,
मावस की काली रातों के घेरे,
चंदा संग तारों के फेरे,
उमड़ घुमड़ बादल की चुस्ती,
बारिश की बूँदो की मस्ती,
सर्द हवा का वो सन्नाटा,
सुर्ख़ धूप का वो इठलाना,
पल पल हरपल तुमको ढूँढे,
यादों के वो मीठे फेरे,
तुमको मैं बतलाऊँ कैसे,
गिनती मैं करवाऊँ कैसे।।
“मंजूषा”

