इधर आओ, मेरे पहलू में बैठो
तुम्हारी पीठ पर अपनी उँगलियों से,
प्रेम का ताना बाना बुनुं।
पास आओ, तुम्हारा माथा चूम लूं
जीवन के झंझावातों के लिए,
एक नई ऊर्जा दूं।
करीब आओ, मेरे सीने में दुबक जाओ
दो दिलों की धड़कनों को,
एक नया राग दूं।
पास आओ, तुम्हे आगोश में भर लूं
प्रेम की पराकाष्ठा पर एक साथ पहुंचकर
तुम्हारी रूह को महका दूं।