वो कहती है "मैं सुंदर नही , आकर्षक नही"
लेकिन उसे कहने का ऐसे कोई हक़ नहीं
क्यूंकि,
वो सूंदर भी है आकर्षक भी है
इस बात में कोई शक नही
आभा सुंदर , दिल भी सुन्दर ,तन-मन भी है दमकता
शायद अपनी पहचान नहीं, इसलिए मन उसका है खटकता
हैं काफी उसमे खूबियां और कम ही उसमें खामियां,
बस 'बस' में नही मेरे ,वरना कर दूँ उनकी भी पूर्तियां
जैसी भी है, वो है 'सच्ची' , बहुत अच्छी और दिलकश भी,
सूंदर भी है, आकर्षक भी है, इस बात में कोई शक नहीं
©®Manjul Manocha©®

