अति से बचो, इस क्षति से बचो तुम
करती है क्षय , हर शय की अति
न हत्या करो, अपनी 'अभिलाषाओं' की,
वश में रखो फिर भी, 'तृष्णाओं' को तुम,
न छोड़ो 'विश्वास' का दामन कभी
लेकिन 'अतिविश्वास' को, ना थामों अजी तुम,
'सुख-दुःख' है, ये जीवन का हिस्सा
दोनों ही को दीजिए, स्वीकृति अरे तुम
'हार-जीत' मिलेंगी, 'राहे मंजिल' में सभी के
दोनों ही का स्वाद चखो ख़ुशी से तुम,
मिले हो अगर किसी से ,तो बिछड़ना भी होगा
रखना याद हमेशा, इस 'गति' को भई तुम
अति से बचो इस , क्षति से बचो तुम
करती है क्षय, हर शय की अति
©®मंजुल मनोचा©®

