किजिये खुद से बात

यकीं मानिये ये खुद से बात

लगेगी खुदा से बात

अगर हमने दिल से की

ये खुद से बात


इन बातों में सोचिये

कौन हैं आप, क्या हैं आप

क्या करने आये थे

क्या कर रहे हैं आप

करके ऐसा हो सकता है

जाने आप अपनी औकात

जान जायेंगे आप खुद को

साथ ही मन में जागेंगे सच्चे जज्बात

हैवानियत को छोड़, अपनाइये इंसानियत

क्योंकि है यही सच्ची सौगात


बनाया है खुदा ने हमें इंसान

फिर क्यों ,'मन, वचन, करम 'से बन रहे शैतान

करके ऐसा कर रहे हम, उसका भी अपमान

आओ वक्त रहते संभल जायें

ताकि बिगड़े ना और हालात

कीजिए खुद से बात

यकीं मानिये ये खुद से बात

लगेगी खुदा से बात

अगर हमने दिल से की

ये खुद से बात


आतमावलोकन...Introspection By.


©®Manjul Manocha©®