भोली सूरत नटखट चितवन

वाह रे बचपन वाह रे बचपन

माँ के सीने में धड़क रहा तू

बन कर साँसों की सरगम

वाह रे बचपन वाह रे बचपन


कभी कान्हा कभी राम लगे

कभी मनमोहक खिलौना लगे

पल पल रूप बदलता है ऐसे

जैसे बदल रहे हों मौसम

वाह रे बचपन वाह रे बचपन।



मं शर्मा (रज़ा)