वचन से विचार से

अपने व्यवहार से

बस यही बताता रहा

अछूता हूँ अतिचार से


जीत से हार से

अभावों की मार से

सर्वदा निर्लिप्त हूँ

लाभ हानि के व्यापार से


समय की रफ्तार से

कर्मों के अभिचार से

सदा ही स्तब्ध हूँ

नियति के प्रतिकार से।

मं शर्मा (रज़ा)