भरी दोपहरी में छिपते छिपाते

दुनिया जहान को धत्ता बताके

तुझ से मिलने मेरा छत पे आना

तुम्हें याद हो कि न याद हो


साँझ की बेला में घर से निकलके

नुक्कड़ पर खड़े झुंड से हो के

एक नज़र मेरा तुझको देख लेना

तुम्हें याद हो कि न याद हो ।


मं शर्मा (रज़ा)