तुम्हें देखूँ तुम्हें सोचूँ

मेरी उड़ान तुम तक है


तुमसे गिले तुमसे आस

मेरी अरदास तुम से है


तेरा वरदान मेरा अरमान

मेरी पहचान तुमसे है


तेरी रहमत पर जीता हूँ

मेरी साँसों में हरकत तुमसे है


तेरे मिजाज को तू जाने

मेरा फर्ज़ तेरी इबादत है।


मं शर्मा (रज़ा)