खामोशी का मंजर
ठहरा हुआ समुंदर
ये ठहरी सी लहरें
ठहरी हुई ख्वाहिशें
अच्छी लगने लगी हैं
ये ठहरा सा जीवन
खामोश निवेदन
ये अधूरे से ख्वाब
सधे हुऐ जवाब
अच्छे लगने लगे हैं
ये जीवन की शाम
छूटती सी लगाम
ये समय की दौड़
हारने की होड़
अच्छी लगने लगी है ।
मं शर्मा (रज़ा)

