थोड़ी रंगीन सी

थोड़ी बदरंग सी

थोड़ी खुशनुमा

थोड़ी गमगीन सी

यादों को संजोती हुई

एक अदना कोशिश सी

मैं एक तस्वीर हूँ


खामोश हूँ पर कहती हूँ

जजबातों की जुबानी

पूरी एक कहानी को

यादों की भूलभुलैयां के

गलियारों में डोलती सी

समय की धूल फांकती

मैं एक तस्वीर हूँ।

मं शर्मा (रज़ा)