अपनी हद में रहूँ सदा

इतनी बुद्धि मुझे देना

सादा जीवन जीऊँ मैं

ऐसी सुमति मुझे देना


विपदा से उबर जाऊँ

इतनी शक्ति मुझे देना

तुझको कभी न भूलूँ मैं

इतनी भक्ति मुझे देना


धन ही विपत्ति लाता है

कहीं अति मत कर देना

जरूरत से ज्यादा भी

मुझको कीर्ति मत देना ।


मं शर्मा( रज़ा)