ये जो सूखी रोटी है

परिश्रम से मिलती है

सुकून से खाओ तो

अमृत सी लगती है


धरती की सेज पर

सुख की नींद आती है

थके हुए शरीर की

थकान मिट जाती है


दूजे की रोटी पर

नजर क्यों ललचाती है

अपने अपने कर्मों की

सबको कीमत मिलती है ।


मं शर्मा( रज़ा)