ना दिखता है ना टिकता है

कौन है सुख कहाँ रहता है

ना मैं जानूँ ना तू जानता है

हर कोई इसके पीछे भागता है


ना धन में ना दौलत में

ना नाम में ना शोहरत में

ना महलों में ना मंदिर में

सुख मिलता है संतोष में ।



मं शर्मा( रज़ा)