स्त्री का श्रंगार लज्जा

विद्वान का श्रंगार विद्या है

धीर का श्रंगार परिश्रम

वीर का श्रंगार विजय है

सर्प का श्रंगार गरल

पुष्प का श्रंगार महक है

प्राणी का श्रंगार क्षमा

सक्षम का श्रंगार दया है

साधु का श्रंगार विरक्ति

जीवन का श्रंगार गति है

आतिथेय का श्रंगार आतिथ्य

मृत्यु का श्रंगार नेपथ्य है।

मं शर्मा (रज़ा)