प्रतिकार की चाह में
सौहार्द बिगड़ रहा है
परिवार था कल तक
चौपाल बन रहा है
जमाने में मुखौटों का
चलन बढ़ रहा है
अपनों का अपनापन
भ्रमित कर रहा है
जीवन की धरोहर पर
स्मृतियों का दखल हो रहा है
धड़कनों से धड़कने का
अधिकार छिन रहा है।
मं शर्मा (रज़ा)

प्रतिकार की चाह में
सौहार्द बिगड़ रहा है
परिवार था कल तक
चौपाल बन रहा है
जमाने में मुखौटों का
चलन बढ़ रहा है
अपनों का अपनापन
भ्रमित कर रहा है
जीवन की धरोहर पर
स्मृतियों का दखल हो रहा है
धड़कनों से धड़कने का
अधिकार छिन रहा है।
मं शर्मा (रज़ा)