नंगे पांव दौड़ दौड़ मैं

तुमको बहुत दौड़ाता था

बिन आँसू के रोकर भी

आँसुओं को पुंछवाता था


माँ मारती है कहकर

बाबा से झूठे डंटवाता था

साँझ होते ही तेरी गोद में

लोरी सुनने आ जाता था


तेरी इन्हीं स्मृतियों को मैंने

साथ ले जाना चाहता था

मृत्यु बेला के अंतिम क्षण माँ

तेरी गोद में सिर रखना चाहता था।


मं शर्मा (रज़ा)