वृहद है विशाल है

दैहिक है ऐहिक है

दृष्टि पर आधारित है

सौन्दर्य अपरिभाषित है


तुलसी को पूजती हुई

सूर्य को अर्घ्य देती हुई

सद्यस्नाता युवतियाँ

सौन्दर्य की देवियाँ हैं


गोद में ले शिशु को

स्तनपान कराती हुई

ममतामयी माँएं

सौन्दर्य की पराकाष्ठा हैं


देवी का पूजन कर

घरों से निकलती हुई

छोटी छोटी कन्याएँ

साक्षात देवी स्वरूपा हैं ।

मं शर्मा( रज़ा)