संविधान की दुहाई देते
उचित अनुचित सब करते हैं
संविधान संविधान चिल्ला
संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं
हम प्रजातंत्र में रहते हैं
बोलने की आजादी कह
सभ्यता की हद लाँघते हैं
तोड़ मरोड़ के व्याख्या करते
संविधान के रास्ते बचते हैं
हम प्रजातंत्र में रहते हैं
इनकी व्याख्या से हार चुका है
संविधान भी थक चुका है
झूठी कसमें खा खाकर
इसे हजार मौत मारते हैं
हम प्रजातंत्र में रहते हैं।
मं शर्मा( रज़ा)

