कोसों दूर से चलकर आए

कितने बच्चे बूढ़े और जवान

मकर संक्रांति के महापर्व में

पावन गंगा में करने स्नान


घर गाँव की सभी स्त्रियाँ

नतमस्तक हो करें नहान

माँ गंगा का पूजन कर के

कर रहीं उनका गुणगान।


तिल गुड़ लाई चिवड़ा से

करेंगे सब लोग जलपान

रंगबिरंगी पतंगों के संग

सभी भरेंगे ऊँची उड़ान ।

मं शर्मा (रज़ा)