विचार के विमर्श तक

जीवन के संघर्ष तक

स्वयं को संलिप्त रख

जन्म के गंतव्य तक


मुश्किलों से जूझ कर

फिसलनों से बच कर

सत्य की तलाश में

सद्मार्ग पर हो अग्रसर


जीवन सतत संग्राम है

क्षण भर ना आराम है

हार न मानना भूल कर

जीत का यदि अरमान है।


मं शर्मा (रज़ा)