हर शब्द में एक भाव छिपा है

इन भावों को भी समझा करो

भावना बहुत कोमल होती है

शब्दों को मत आहत करो


शब्द फूल है शब्द ही शूल है

शब्द सांत्वना है शब्द वेदना है

शब्द ज़ख्म है शब्द मरहम है

देखभाल कर इनका चयन करो।



मं शर्मा (रज़ा)