फाग की पलाश की
कान्हा और राधा के
बृजभूमि की रज की
प्रीत की रीत की
स्मृतियाँ दोहराती हुई
रंगबिरंगी होली आई
रंगों की उमंग की
ढोल संग मृदंग की
मौज संग मस्ती की
खुशियों के उत्सव सी
झूमती गाती हुई
गुदगुदाती होली आई
रूठों की मनाई की
मीठी मीठी मिठाई सी
रिश्तों की तुरपाई की
मरम्मत कराई सी
खबर अच्छी फसल की
सुनाती होली लाई।
मं शर्मा (रज़ा)
