कुदरत की त्रासदियों से
हुक्मरानों की ज्यादतियों से
बढ़ती हुई नाइंसाफियों से
फाकों की बढ़ती माफियों से
अब रक्त नहीं उबलता है
अब वह केवल बहता है
शांति के दूत आकर जबसे
संतोष का पाठ पढ़ा गए हैं
अभावों से संधि कर ली है
अब क्रोध नहीं सालता है
अब रक्त नहीं खौलता है
अब वह केवल बहता है ।
मं शर्मा( रज़ा)
