Poetry 1 min read 628.4K reads

परिकल्पना


मरूभूमि में मृगतृष्णा जैसीकष्टनिवारिणी माँ गंगा जैसी

प्रमियों के मिलन राग जैसीआराध्य के अप्रतिम अनुराग जैसी

बीहड़ मार्ग में सुगम राह जैसीकठिन प्रश्न के सरल जवाब जैसी

मेरे रोम रोम की संचालक जैसीतुम कल्पना हो मेरी परिकल्पना जैसी।

मं शर्मा (रज़ा)

Read more Earn more Learn more