आँखों में जो झलक गया

वो प्रेम था

मन ही मन में हो गया

वो प्रेम था

शब्दों में अभिव्यक्त न हो सका

वो प्रेम था


विरह की आग में तपता रहा

वो प्रेम था

नेत्रों से जो छलक गया

वो प्रेम था

प्रेम की परिभाषा नहीं

जो अपरिभाषित रहा वो प्रेम था ।


मं शर्मा( रज़ा)