प्रेम कहूँ कि

प्रीत कहूँ

गीत कहूँ कि

मीत कहूँ

ग्वाला कहूँ कि

अमृत प्याला कहूँ

देवकीनंदन कहूँ कि

यशोदा का लाला कहूँ


अवतार कहूँ कि

जीवन सार कहूँ

कान्हा कहूँ कि

लीलाधर कहूँ

चेतना कहूँ कि

सर्वात्मा कहूँ

दुविधा में हूँ तुम्हें

कैसे परिभाषित करूँ।


मं शर्मा (रज़ा)

#स्वरचित