शब्दों के पंख लगा कर

कविता ने जब उड़ान भरी

मेरे दर्द की तेरे सुख की

सबके मन की बात कही


कभी वंदना कभी शिकायत

कभी प्रकृति की बात कही

पिय का सौन्दर्य बखान कभी

चाँद तारों की बात कही


उड़ने दो पंख लगाकर

मत सीमित इनकी उड़ान करो

भाषा के पिंजरे खोल कर

भावना के गगन में विचरने दो।



मं शर्मा( रज़ा)