तुम से पहचान पुरानी हो

तुम से ही मिलना जुलना है

ये मानो कि तुम ना मानो

तुम मेरे हो मैंने माना है


दिल में चुभे शूल बन कर

जीवन में पसरे भूल कह कर

दर्द हो तुम रहो दर्द हो कर

क्यों पहचान छिपाना है

तुम मेरे हो मैंने माना है ।


मं शर्मा (रज़ा)