दिल की धड़कन में

श्वासों के स्पंदन में

हवाओं की छुअन में

लहरों के आरोहण में

चमचमाती किरणों में

एक सतत नृत्य है


आनंद के उत्सव में

खुशियों के उद्भव में

जीत के पर्व में

प्रेम के संसर्ग में

जीवन के संदर्भ में

जीना एक नृत्य है।



मं शर्मा (रज़ा)