धरती से सूरज मिले

अनंत गगन के तले

दूर दूर से ही लेकिन

नव प्रीत दोनों में पले


दोनों कभी मिले नहीं

लेकिन प्रेम प्रकाश तले

जीवन के नवांकुर फूटे

अदम्य प्रेम मिसाल बने।



मं शर्मा (रज़ा)