मैं नदी सरला सी

मैंने सीखा था संयमित रहना

अपनी हद में सीमित रहना

अपना अस्तित्व तुझमें भुला देना


तुम अनहद सागर

प्रारब्ध से ही निरंकुश थे

प्रवृति से उच्छृंखल थे

मुझसी कितनी नदियाँ लील गए।



मैं अपना धर्म समझ

प्रथा निभाती रही

तुम अपना अधिकार समझ

मन ही मन इतराते रहे ।

मं शर्मा( रज़ा)