बुलंदी की आस में

चाँद की चाह में

आसमां छूने चले थे

उम्र के उस पड़ाव में


अब जीत में न हार में

न द्वेष में न प्यार में

कोई चाह बाकी नहीं

ईनाम ओ उपहार में


मृगतृष्णा सा ये जीवन

सतत अनबुझी प्यास था

समर्पित हुआ तेरी शरण

तू ही जीवन सार था।


मं शर्मा (रज़ा)