जीवन का सूखा है

धूल का गुबार है

धूल भरी आँधियों में

धूल के पहाड़ हैं

परती ज़मीन पर

जाने क्या खोजती

भेड़ों की कतार है


सदियों से प्यासी

मरूस्थल की धरती है

बाँझ की तख्ती लिए

जनने को तरसी है

बूँदों की आस में

आसमानों को निहारती

कोरी मृगतृष्णा है।



मं शर्मा (रज़ा)