सुख की बौछारें पड़ते ही

मन मयूर बन झूमना चाहे

हौसलों के पंख मिलते ही

मन पंछी बन उड़ना चाहे

बंदिशों से घुटन होने लगी

मन पतंग बन जाना चाहे


दुख की तपिश पड़ते ही

फूल सरीखा कुम्हला जाए

बुद्धि कितनी धीर गंभीर है

मन क्यों स्थिर रह न पाए

पल पल घटते घटनाक्रम से

तू क्यों डगमगाता जाए ।


मं शर्मा (रज़ा)