अगर धृतराष्ट्र जन्मांध न होते

गांधारी की आँखों पर पट्टी न होती

अगर कुंती ने कर्ण को त्यागा न होता

द्रौपदी ने अंधे का पुत्र कहा न होता


अगर द्रौपदी का चीरहरण न होता

कृष्ण रण में सारथी बने न होते

अगर भीष्म ने प्रतिज्ञा ली न होती

युधिष्ठिर ने खामोशी ओढ़ी न होती


तो भी महाभारत हुआ ही होता

नियति का बदा घटा ही होता

अर्जुन ने जीत का कौरवों ने हार का

अभिनय फिर भी किया ही होता।


मं शर्मा (रज़ा)