चंचल थी मृगनयनी थी

सबकी आँखों में बसती थी

कब क्या बदला पता नहीं

पल में हुई पराई थी


दायित्वों की नई पटकथा सी

ममता झोली में आ गिरी

केवल पत्नी और माँ नहीं

घर संसार की मैं धुरी थी


पिता के घर बीता बचपन

चंचल निश्छल पावन यौवन

मधुर स्मृतियों सी यादें

सारे जीवन पर भारी थी।

मं शर्मा (रज़ा)