हवाओं में समाई
फूलों की खुशबू
प्रेम के रस में पगे
शब्दों की खुशबू

सावन की ठंडी
बौछारों की खुशबू
नम मिट्टी से उठती
सौंधी सी खुशबू

माँ की रसोई के
पकवानों की खुशबू
ममता की शीतल
छाँव की खुशबू

कण कण में बसी है
जीवन की खुशबू
जितनी चाहे बसा ले
जीवन में खुशबू।


मं शर्मा (रज़ा)