यादों के स्मृति भवन में जब
मौसम की दस्तक होती है
दरवाज़ा अनभिज्ञ रहे चाहे
खिड़कियाँ चौकन्नी रहती है
सुबह सवेरे सूरज किरणें
खिड़की पर जब पड़ती हैं
जागी जागी रातों के त्रसन से
जिंदगी जिंदा निकलती है
साँझ ढले फिर वही उदासी
नस नस में उतरने लगती है
चाँद की किरणें भी मिलकर
अंधेरे को झुठला न पाती हैं।
मं शर्मा (रज़ा)
...
