चाहे तो कुछ न दे

देकर यूँ छीना न कर

चाहे तो भूल जा मुझे

याद भी आया न कर


जिंदगी मैंने माँगी न थी

बेवजह खैरात न कर

उलझनें पहले बहुत हैं

और उलझाया न कर


जाहिर जो हो जाए तो

सवाल नये खड़े न कर

सवाल जहन में हैं कई

जवाब भी सुझाया कर।


मं शर्मा( रज़ा)