खुशियों से मालामाल

दुनिया है बड़ी खुशहाल

जीवन करे अठखेलियाँ

मिली हैं सबको खुशियां


कुछ तो कमी कमी सी है

खुशी आधी अधूरी सी है

हँस रही है हर नजर

पलकों पर नमी सी है


दिन सहे तपिश दिनभर

रात की चाँदनी रूठी सी है

दिल बगावत नहीं करता

ख्वाहिश दबी दबी सी है।

मं श(रज़ा)