रंग दो ही असली दुनिया में

एक श्वेत रंग दूजा काला है

श्वेत पर चढ़ जाते सभी रंग

काले पे कुछ न चढ़ने वाला है


दोनों की अपनी अपनी महिमा

कोई कम ना कोई ज्यादा है

श्रीराधा रानी दूध सी गोरी

पर मुरली मनोहर काला है ।



मं शर्मा (रज़ा)