कैसे पहुँच पाऊँगा उसके द्वारे

सोचता था बैठ झील के किनारे

तभी उतर आया चाँद पानियों में

जैसा देखा न सुना कहानियों में


इतना सरल था किसे खबर थी

शायद मेरे चाहने में ही कसर थी 

छुपते छिपाते अंधेरे में आया है

धरती की कशिश ने बुलाया है।


मं शर्मा (रज़ा)