दया और ममता के रंगों से
सुंदर चित्र बनाए थे
रचने वाले ने यहाँ पर
इंसानों के नगर बसाए थे
चित्रों के व्यक्तित्व बदल गए
मित्रों के चरित्र बदल गए
चेहरों पर मुखौटे लगाए
बस्ती के इंसान बदल गए ।
गिरगिट जैसे रंग बदल रहे
ऐसे ऐसे शैतान यहाँ
हर नर में नारायण बसता था
अब ऐसे इंसान कहाँ।
मं शर्मा (रज़ा)

